जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा, श्रीनगर (Srinagar ) में सीआरपीएफ (CRPF) के संयुक्त नाके पर हमला कर भागे तीन आंतकवादियों ( 3 Terrorists ) को सुरक्षाबलों ने घेर कर ढेर कर दिया, इस कार्यवाही में एसओजी के एएसआई बाबू राम शहीद हो गये हैं।
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने शनिवार रात को श्रीनगर (Srinagar ) के पंथाचौक (Pantha Chowk) में जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त नाके पर हमला किया। मोटर साइकिल पर सवार होकर आए तीन आतंकियों ने एक दम स फायरिंग की और मौके से भाग गए। हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया।घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही थी।बाद में दो और आतंकियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन में एसओजी ( SOG ) के एएसआई बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। वह पुंछ के रहने थे।
जम्मू-कश्मीर में 36 घंटे में ये तीसरा श्रीनगर एनकाउंटर (Srinagar Encounter) है, इससे पहले पुलवामा (Pulwama) जदुरा इलाके में शनिवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों ( 3 Terrorists) को मार गिराया गया था। इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां (Shopian ) जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में अलबदर ( Al Badr )के कमांडर शकूर पररे समेत चार आतंकी मारे गए थे, जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया था ।ये भाजपा से जुड़े श्रीनगर के पंच निसार अहमद के अपहरण व हत्या में शामिल थे। तीनों मुठभेड़ में 36 घंटे के अंदर दस आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?