केंद्र सरकार ने शनिवार शाम को अनलॉक –4( Unlock 4.0 ) से जुड़े दिशानिर्देशों को जारी कर दिया। गृह मंत्रालय ( Ministry of Home Affairs) की अनलॉक 4.0( Unlock 4.0 ) गाइडलाइंस में खास तौर पर जिक्र है कि राज्य या केंद्रशासित प्रदेश अपने-अपने यहां कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों में स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह के लॉकडाउन का ऐलान नहीं कर पाएंगे। इस तरह के फैसलों से पहले उन्हें इस बारे में केंद्र सरकार से चर्चा करनी होगी।
अनलॉक 4.0 ( Unlock 4.0 ) गाइडलाइन के मुताबिक, ‘राज्य/केंद्रशासित राज्य केंद्र सरकार से चर्चा किए बिना कंटेनमेंट जोन्स के बाहर के इलाकों में किसी भी तरह का लोकल लॉकडाउन (राज्य/जिला/सब डिविजन/शहर/ग्राम स्तर) लागू नहीं करेंगे।’
केंद्रीय गृह मंत्रालय ( Ministry of Home Affairs) ने सभी राज्यों को कहा है कि आप कंटेनमेंट जोन के बाहर अपना लोकल लॉकडाउन नहीं लगा सकते।’ यह इसलिए अहम है क्योंकि केंद्र सरकार के लॉकडाउन हटाने के बाद बहुत से राज्य अपना लॉकडाउन लगा रहे थे।साथ ही केंद्र ने इस बात को भी दोहराया है कि लोगों की एक राज्य से दूसरे राज्य या एक ही राज्य के अंदर आवाजाही पर ना तो कोई रोक होगी और ना किसी तरह की इजाजत की जरूरत होगी।यह इसलिए अहम है क्योंकि केंद्र सरकार के कहने के बावजूद कुछ राज्य अपने यहां घुसने पर पाबंदी लगाकर बैठे थे।’
गाइडलाइंस में कहा गया है कि एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच या किसी राज्य के भीतर के परिवहन पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। यात्रियों या माल की आवाजाही के लिए अलग से किसी तरह की अनुमति/मंजूरी/ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी।
गाइडलाइंस में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 प्रबंधन पर नैशनल डायरेक्टिव्स को पूरे देश में लागू किया गया है। दुकानों में ग्राहकों के बीच पर्याप्त शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी होगा। नैशनल डायरेक्टिव्स के कारगर पालन के लिए गृह मंत्रालय निगरानी करेगा।
देशभर में मेट्रो सेवाओं को बहाल करने को हरी झंडी मिल चुकी है। 7 सितंबर से (Metro Train Services to resume from 7 September) देशभर में मेट्रो ट्रेनें चलने लगेंगी।गाइडलाइंस में कहा गया है कि 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो ट्रेनों को चलने की इजाजत दे दी गई है। गृह मंत्रालय और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय व रेल मंत्रालय के बीच चर्चा के बाद चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल होंगी। कोरोना के मद्देनजर 22 मार्च से ही मेट्रो सेवाएं बंद हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?