वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन (China ) के बीच तनाव अभी बरकरार है। पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर दोनों तरफ की सेनाएं आमने-सामने हैं और लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं की बढ़ा रही हैं। उधर भारतीय सेना (Indian Army ) के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चीन के करीब 500 सैनिक 29-30 अगस्त की रात एलएसी पर भारतीय इलाके में अवैध तरीके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि वहां पहले से सतर्क भारतीय सैनिकों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया और पीछे खदेड़ दिया।
कहा जा रहा है कि भारतीय सेना (Indian Army ) की एक विशेष टीम ने पैंगोंग झील (Pangong Lake ) के पास एक अहम जगह पर कब्जा जमा लिया है, जिसपर चीन (China ) ने आपत्ति जताई है। सूत्रों ने बताया कि एक विशेष ऑपरेशन बटालियन सहित भारतीय सेना (Indian Army ) के सैनिकों द्वारा कब्जाई गई यह ऊंचाई वाली जगह, थाकुंग के पास पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी तट पर स्थित है। यह जगह निष्क्रिय पड़ी थी, इसे भारतीय सेना के विशेष बल ने वापस से अपने कब्जे में ले लिया। कहा जा रहा है कि इस जगह पर कब्जा करने के बाद भारत को अब झील और आसपास के दक्षिणी तट को चीन के विरुद्ध नियंत्रित करने में रणनीतिक लाभ मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार एक विशेष ऑपरेशन बटालियन को हाल ही में इस क्षेत्र में भेजा गया था और 29-30 अगस्त की रात को इस क्षेत्र में तैनात किया गया। इसके बाद उसी रात इस ऊंचाई वाली जगह पर कब्जा कर लिया गया, जहां से चीनी सैनिक बमुश्किल कुछ सौ मीटर की दूरी पर मौजूद थे। वैसे ऊंचाई वाली जगह भारतीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, लेकिन चीन भी इसे अपने पक्ष में होने का दावा करता है।
उधर चीनी सेना ने भारत की इस सैन्य कार्रवाई का विरोध किया है और कहा है कि वह भारत को तनाव से बचने के लिए चीन-भारत सीमा से अपने सैनिकों को वापस लेने की मांग करती है। चीन का कहना है कि भारत ने कमांडर और राजनयिक स्तर पर हुई सहमति का पालन नहीं किया है और एलएसी पर चीन (China ) के इलाके में चार किलोमीटर अंदर घुस गयी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?