उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में ताबड़तोड़ सामूहिक हत्याओं से दहशत का माहौल है आगरा( AGRA) के बाद अब हरदोई ( Hardoi )जिले के टड़ियावां के कुआंमऊ सिमरौली गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या (Triple Murder )बेरहमी कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। तीनों को सोते समय ईंट-पत्थर से कूचकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
हरदोई ( Hardoi )जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंमऊ में एक आश्रम में रहने वाले बाबा, उनके पुत्र और पत्नी की ईंट पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गई। तीनों के शव आश्रम में बने कमरे में पड़े मिले। कुआंमऊ निवासी हीरा दास (70) अपने पुत्र नेतराम (40) और पत्नी मीरा दास (65) के साथ गांव से पश्चिम दिशा में लगभग 500 मीटर दूर बने आश्रम में रहते थे।
मंगलवार की सुबह लोगों ने उनका शव आश्रम में पड़ा देखा। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अमित कुमार ने फरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात की वजह का पता लगा लिया जाएगा।
पिछले 20 वर्ष से उक्त तीनों लोग यही पर रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौके पर मौजूद हैं। जिस कमरे में तीनों के शव मिले हैं उसमें फिलहाल किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर मौजूद है
हरदोई ( Hardoi ) टड़ियावां के ग्राम कुआंमऊ निवासी हीरादास (70) पुत्र चत्ता गंगई के मूल रूप से रहने वाले थे। 20 साल पहले वह कुआंमऊ में आकर रहने लगे। जैसा कि बताया गया कि उन्होंने गांव में ही एक आश्रम बनाया। यहां पर वह अपनी पत्नी मीरादास (65) और पुत्र नेतराम (45) के साथ रहते थे। सोमवार की रात तीनों लोगों की ईंट-पत्थर से कूचकर नृशंस हत्या कर दी गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?