जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के जिला बारामूला ( Baramulla ) के पट्टन के यादीपोरा इलाके में सुरक्षबालों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर रोहित वर्मा घायल और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उन्हें 92 बेस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।सर्च ऑपरेशन जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, हालांकि उनकी पहचान अभी तक पता नहीं चल सकी है।
सुरक्षाबलों को उत्तरी कश्मीर के बारामूला ( Baramulla ) जिले के पट्टन के यादीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना की 29-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल वाले इलाके के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। गोलाबारी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान सेना के एक अधिकारी मेजर घायल हो गया था जिनकी हालत अब स्थिर है।
बता दें कि पांच दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर के बारामूला ( Baramulla )के क्रेरी इलाके में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में तीन आतंकी मारे गए थे जबकि पांच जवान शहीद हो गए थे। मारे गए सभी आतंकी लश्कर एक तैयबा से जुड़े हुए बताए गए थे। हालांकि आज हो रही मुठभेड़ में अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आतंकी किस आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?