सीबीआई ( CBI ) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput )की मौत के मामले की अपनी जांच से जुड़ी मीडिया में आई खबरों को खारिज कर दिया है। सीबीआई ने कहा है कि ये तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी का गुरुवार को यह पहला आधिकारिक बयान आया है।
गुरुवार देर शाम जारी किए गए बयान में सीबीआई ( CBI )ने कहा कि वह सुशांत की मौत के मामले की जांच व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से कर रही है। सीबीआई ने कहा कि सीबीआई की जांच से संबद्ध मीडिया में आई कुछ खबरें अटकलों पर आधारित हैं और वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। एजेंसी ने फिर से कहा कि नीति के तहत सीबीआई जारी जांच का ब्योरा साझा नहीं करती।
जांच एजेंसी ने कहा, ‘सीबीआई प्रवक्ता या टीम के किसी सदस्य ने मीडिया के साथ जांच का ब्योरा साझा नहीं किया है। जो ब्योरा खबरों में दिया जा रहा है और सीबीआई का बताया जा रहा है वह विश्वसनीय नहीं है और ना ही ‘तथ्यों पर आधारित’ है, बल्कि यह ‘कयासबाजी’ प्रकृति की है। सीबीआई( CBI ) ने आगे कहा, “यह अनुरोध किया जाता है कि सीबीआई का हवाला देने से पहले वे सीबीआई के प्रवक्ता( CBI spokesperson )से कृप्या डिटेल्स की पुष्टि कर लें।”
बता दें, कई टीवी चैनलों पर लगातार सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कई तरह के रिपोर्ट्स साझा किये जा रहे हैं। सीबीआई ( CBI )अब बता दिया है कि ये रिपोर्ट्स विश्वसनीय नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि अभिनेता का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में पाया गया था। सीबीआई( CBI ) ने सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput ) को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने संबंधी बिहार पुलिस की प्राथमिकी वाले मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत