मुंबई ( Mumbai) को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )के बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut )पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंबई की तुलना पीओके से की थी। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना को मुंबई में रहने का अधिकार नहीं है। अब शिवसेना और मनसे ने इस मुद्दे को मराठी अस्मिता से जोड़ दिया है।
मराठी अस्मिता के मुद्दे पर भी कंगना ( Kangana Ranaut )ने तीखा बयान दिया है। कंगना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, महाराष्ट्र ( Maharashtra ) किसी के बाप का नहीं है। महाराष्ट्र उसी का है, जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। मैं डंके की चोट पर कहती हूं कि मैं मराठा हूं। उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे।
कंगना ने कहा है कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुंबई न आएं। मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। अगर किसी के बाप में दम हो तो रोक ले। जल्द ही मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय भी बताऊंगी।
शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ) इस पर जबाव देते हुये कहा कि हां, मुंबई मराठियों के बाप की है। शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती बल्कि सड़क पर उतरकर जवाब देती है। वो बाप की भाषा बोल रही हैं तो आने दो, हम भी देख लेंगे। ये कंगना नहीं बोल रही हैं। मुंबई के खिलाफ बोलने के लिए कोई न कोई राजनीतिक दल या पावर सेंटर का उन्हें समर्थन है। मुंबई के बारे में इस तरह का माहौल बनाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
एक अन्य ट्वीट में कंगना ( Kangana Ranaut )कहा, मराठी अस्मिता की बात करने वालों ने इतने साल क्या किया। आज तक मराठा स्वाभिमान पर कोई फिल्म बनाई। मैंने शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाकर करियर खतरे में डाला। महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो कि महाराष्ट्र के लिए आजतक किया क्या है?
इससे पहले, देशमुख ने कहा, मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कंगना ने जिस तरह मुंबई पुलिस के बारे में बयान दिया, उन्हें मुंबई में रहने का हक नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?