उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने पर लखनऊ पुलिस (Lucknow Police ) ने आगरा( AGRA) से छात्रनेता विकास यादव सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह पोस्टर आगरा ( AGRA)में प्रिंट हुआ था , इस पोस्टर को प्रिंट कराने वाले छात्र नेता व प्रिंटिंग प्रेस जहां इसे छापा गया उसके मैनेजर और डिजायनर को आज गिरफ्तार कर लिया है।लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर व कई अन्य प्रमुख स्थानों पर 26 अगस्त को पोस्टर लगे मिले थे।
इन पर सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ब्राह्मणों का रक्षक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) को ब्राह्मणों पर फरसे से हमला करता हुआ दिखाया गया था। इस पर मुद्रक के नाम की जगह विकास यादव प्रदेश सचिव सपा छात्र सभा लिखा था। इसी स्थान पर एक फोटो भी लगा था।

इस मामले में लखनऊ( Lucknow ) के हजरतगंज थाने में एसआइ कृष्णकांत सिंह की ओर से विकास यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। विकास का तब तक पता पुलिस के पास नहीं था। फोटो और पदनाम के आधार पर पुलिस को पता चला कि विकास यादव आगरा के सिकंदरा क्षेत्र ककरैठा में रहता है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में जानकारी हुई कि लखनऊ में चिपकाए गए पोस्टर उसने संजय प्लेस की प्रिंटिंग प्रेस पर छपवाए थे।
लखनऊ पुलिस की एक टीम आगरा( AGRA) आई। थाना हरीपर्वत पुलिस( Hariparwat Police Station )को साथ लेकर प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा। यहां से विजय नगर निवासी राजेंद्र उर्फ बॉबी और न्यू आगरा के करबला निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को पोस्टर छापने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, विकास यादव ने बॉबी से पोस्टर छापने की डील की थी। 24 एवं 25 अगस्त को 1600 रुपये में दस पोस्टर छपवाए थे। इन पर मुद्रक का नाम नहीं डाला था। इनको डिजाइन आसिफ ने किया था। पुलिस टीम दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर लखनऊ( Lucknow ) को रवाना हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?