भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ), अहमदाबाद की तुलना “छोटा पाकिस्तान” से करने की बात कहकर गुजरात ( Gujarat) को “बदनाम” कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें गुजरात और अहमदाबाद ( Ahmedabad) के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
राउत की टिप्पणी पर गुजरात ( Gujarat) भाजपा( BJP ) के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना ( Shiv Sena ) को गुजरात, गुजरातियों और गुजरात ( Gujarat) के नेताओं को “जलन, घृणा और द्वेष की भावना से निशाने पर लेना” बंद करना चाहिए।
मुंबई में राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत में इतना साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना ‘छोटे पाकिस्तान’ से उसी प्रकार कर सकें जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बताया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।
शिवसेना ( Shiv Sena ) सांसद ने कहा, “अगर वह लड़की मुंबई और महाराष्ट्र को मिनी पाकिस्तान कहने के लिए माफी मांग लेगी तो मैं भी इसके बारे में सोचूंगा। क्या उसमें इतना साहस है कि अहमदाबाद के लिए यही कह सके?”
राउत की टिप्पणी पर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना नेता ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है।उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरात, ( Gujarat) अहमदाबाद और अहमदाबादियों से माफी मांगनी चाहिए।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?