उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मैनपुरी( Mainpuri )जिले में बेटी (Daughter ) बेचने की अफवाह पर उत्तेजित भीड़ ने बेरहमी से एक हलवाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृतक हलवाई पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज का रहने वाला था।
वह मैनपुरी( Mainpuri ) जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीतनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ मायके गई थी। उसके एक बेटी भी है, जो कई दिनों से घर पर नहीं थी।मोहल्ले में अफवाह फैल गई कि हलवाई ने अपनी बेटी (Daughter ) को बेच दिया है।
इसी शक में रविवार शाम को कुछ लोगों ने हलवाई पर हमला कर दिया, उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह सकी मौत हो गई।पिता की हत्या की सूचना पर उसकी बेटी आ गई। वह नोएडा में एक रिश्तेदार के यहां थी।
कुछ दिन पूर्व तक उनकी 15 वर्षीय बेटी भी साथ रहती थी। लॉकडाउन के बाद से सर्वेश कुमार का हलवाई काम भी ठीक से नहीं चल पा रहा था। पिछले दिनों सर्वेश कुमार अपनी बेटी को नोएडा (Noida) में मैनपुरी( Mainpuri ) के ही रहने वाले एक परिवार की भांजी के यहां छोड़ आए थे। जिससे वह वहां रहकर पढ़ाई कर सके। इस बीच मुहल्ले में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि सर्वेश कुमार ने अपनी बेटी बेच दी है।
रविवार शाम करीब सात बजे मोहल्ले में इसी बात को लेकर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में शामिल आधा दर्जन से अधिक युवकों ने सर्वेश को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उनको खींचकर पर पास ही में निर्माणधीन एक मकान में ले गए और वहां ले जाकर मारपीट करने लगे। इस दौरान भीड़ में शामिल अन्य लोगों ने उनको रोकने की कोशिश नहीं की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में कोबरा मोबाइल वहां पहुंच गई। इस बीच पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी मिलने पर मारपीट करने वाले भाग गए। पुलिस को सर्वेश कुमार लहूलुहान हालत में मिले। उनको रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत