चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना के संक्रमण के चलते बंद चल रहे विश्वदाय स्मारक ( world heritage monument) ताजमहल (Taj Mahal ) और आगरा किले को पर्यटकों के लिए 6 महीने की बंदी के बाद अब 21 सितंबर से खोल दिया जाएगा। एक सितंबर से बाकी सभी स्मारक खुल चुके हैं। सोमवार को कोविड-19 समीक्षा के बाद आगरा( AGRA) डीएम प्रभु एन सिंह ने ताजमहल और किला खोलने के आदेश जारी कर दिए।
कोरोना महामारी के कारण ताजमहल (Taj Mahal )और आगरा किला समेत कभी संरक्षित स्मारकों में 17 मार्च से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार एक सितंबर से सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्मौद्दाला समेत छोटे स्मारकों को खोल दिया गया था।
अब ताजमहल के दीदार का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। जिलाधिकारी ने 21 सितंबर से विश्वदाय दोनों स्मारकों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इन दोनों स्मारकों के खुलने से पर्यटन उद्योग पर छाए संकट के बादल छटेंगे।
आगरा में कोरोना वायरस को देखते हुए 17 मार्च को ताजमहल (Taj Mahal )समेत देश के सभी स्मारकों को बंद किया गया था, तब यह उम्मीद नहीं थी कि स्मारकों की यह बंदी रिकॉर्ड तोड़ देगी। यह पहला मौका है, जब ताजमहल और आगरा किला इतने लंबे समय से बंद हैं।
पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों को रोजी-रोटी छिन गयी ,स्मारक इतने लंबे समय तक बंद रहे हैं। इस पाबंदी से लगभग चार लाख लोगों का रोजगार ठप है।फिलाहल एक सितंबर से सिकंदरा, फ़तेहपुर सीकरी और अन्य छोटे स्मारक खोल दिए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?