बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput ) की मौत के मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। केस में
मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty )को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत अरेस्ट कर लिया है। अब बुधवार (9 सितंबर) को उनकी कोर्ट में पेशी होगी। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि रिया की गिरफ्तारी ड्रग्स मामले में हुई है, न कि सुशांत की मौत के मामले में। एनसीबी सुशांत केस से जुड़े ड्रग ऐंगल की जांच कर रही है।
इस बीच रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty )मेडिकल के लिए सायन अस्पताल पहुंच गई हैं। यहां पर उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। बता दें, एनसीबी ने रिया को उनके कबूलनामे के बाद गिरफ्तार किया है जिसमें उन्होंने माना कि उन्होंने ड्रग्स मुहैया करवाने में मदद की। यही नहीं, रिया ने यह भी कबूला कि वह ड्रग पेडलर्स के साथ लगातार संपर्क में थीं। इस कबूलनामे के बाद रिया को 67, एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
9 सितंबर को ही शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत की रिमांड खत्म हो रही है, ऐसे में एनसीबी (NCB)रिया के साथ ही इन तीनों को भी एकसाथ कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से एनसीबी रिया की रिमांड की मांग करेगी जबकि बाकी तीनों के रिमांड की अवधि को बढ़ाने के लिए भी कहेगी। कोर्ट की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होनी है।
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty )की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, ‘रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से एक्सपोज हो गई हैं। उनका ड्रग पेडलर्स से कनेक्शन था। यह बात सामने आ गई है और इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने जरूर रिया के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए हैं।
‘रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर #sorrybabu ट्रेंड कर रहा है।इस मामले में सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।दरअसल, 15 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत का शव देखने के लिए मॉर्चरी गई थीं, इस दौरान सुशांत का शव देखकर रिया ने सॉरी बाबू कहा था।
#RheaChakraborty arrested
SSR fans : #sorrybabu pic.twitter.com/UGqGCJ9RYq— Pragya Tiwari (@iam_pragyaT) September 8, 2020
NCB To Rhea- “Sorry Babu”#sorrybabu pic.twitter.com/uHAvb176l6
— Siaa? #justiceforSushanthSinghRajput (@Siaa16240081) September 8, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?