उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने रविवार का लॉकडाउन (Lockdown) भी खत्म कर दिया है। अब बाजार अपनी साप्ताहिक बंदी के हिसाब से ही खुलेंगे और बंद होंगे। इसके साथ ही सरकार ने थाना दिवस और तहसील दिवस भी शुरू करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने मंगलवार को बैठक के बाद ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में लागू वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown) को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन (Lockdown)भी खत्म कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार की खत्म की जा रही है।
सीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल और रेस्तरां का संचालन कराया जाए। इन गतिविधियों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने तहसील दिवस और थाना दिवस को पहले की तरह फिर से संचालित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई फिर से शुरू की जाए।
उत्तर प्रदेश में अनलॉक 4.0 ( Unlock 4.0)के तहत सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी कर दी थी। अब सरकार ने रविवार की बंदी की बाध्यता भी खत्म कर दी है। यानी अब बाजारों में पुरानी व्यवस्था लागू की जा सकेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?