उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अपराधी कानून व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सोमवार रात ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )वेस्ट की स्थित अजनारा -ली गार्डन सोसाइटी की पार्किंग में कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealers ) विराट शर्मा और अरुण त्यागी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर स्कॉर्पियो सवार हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, विराट शर्मा और अरुण त्यागी अजनारा ली-गार्डन के टॉवर-ए में प्रॉपर्टी डीलिंग (Property Dealers ) का दफ्तर चला रहे थे। इन दोनों का कुछ अन्य प्रॉपर्टी डीलर के साथ विवाद था। इस पर बातचीत करने के लिए सोमवार देर रात लगभग 9:30 बजे सभी लोग सोसायटी की पार्किंग में जुटे थे। अरुण और विराट एक काम में बैठे थे, जबकि अन्य लोग सफेद रंग की एसयूवी में थे।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान इन लोगों के बीच बहस हो गई और एसयूवी सवारों ने विराट और अरुण पर अंधाधुंन फायरिंग कर दी। विराट को सात जबकि अरुण को तीन गोली लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विराट को मृत घोषित कर दिया जबकि अरुण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, विराट शर्मा और अरुण त्यागी प्रॉपर्टी डीलिंग (Property Dealers ) का काम करते थे। विराट शर्मा अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में सपरिवार रहते थे। सोसाइटी में हुई इस जघन्य वारदात से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पूरे इलाके से पुलिस नदारद रहती है। पुलिस कमिश्नर से बार-बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। बिसरख कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?