पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के जलपाईगुड़ी ( Jalpaiguri ) जिले में दो नाबालिग आदिवासी बहनों ( Tribal Sisters ) के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है,दोनों बहनों में से एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है और दूसरी लड़की अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है।
इन दोनों लड़कियों ( Tribal Sisters )की उम्र 14 और 16 साल है। परिवार ने बताया कि दोनों लड़कियां चार सितंबर को कुछ स्थानीय युवाओं के साथ बाहर गई थीं। लड़कियों के भाई ने बताया कि हमें लगा कि वो दोनों ऐसे ही बाहर गई हैं, हालांकि दो दिनों तक लापता रहने के बाद वो छह सितंबर को वापस लौटीं।
दोनों बहनें ( Tribal Sisters )अस्वस्थ महसूस कर रही थीं, इसलिए उन दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। भाई ने बताया कि अस्पताल में मेरी बहन ने बताया कि उन दोनों के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है और किसी तरह वो वहां से भाग निकलीं और घर पहुंचीं।
भाई ने बताया कि इसके बाद हमें पता चला कि घर लौटने के बाद दोनों ने जहर खा लिया है, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को बड़ी बहन की मौत हो गई और छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो के लिए तलाश जारी है।
मंगलवार सुबह गांव में जैसे ही बड़ी बहन का शव पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले महीने एक 16 साल की लड़की के साथ भी उसी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक उस लड़की का शव एक घर के सेपटिक टैंक में मिला था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत