उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोंडा ( Gonda ) जिले में शहर के मोहल्ला महाराजगंज में एक पुराने कुएं ( well ) में गिरे गाय बछड़े( calf ) को बचाने उतरे पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे का शिकार युवकों में दो सगे भाई थे। इन सभी की मौत जहरीली गैस से हुई । इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने डीएम नितिन बंसल को सभी मृतकों के परिवारीजनों दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का निर्देश दिया है।
गोंडा ( Gonda ) के कोतवाली नगर के मोहल्ला महाराजगंज में स्थित एक पुराने कुएं में एक बछड़े को बचाने के प्रयास में पांच युवकों की जान चली गई। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि मंगलवार को इस कुएं में एक बछड़ा गिर गया था। जिसे निकालने के लिए एक-एक कर पांच युवक विष्णु (28), वैभव (25), दिनेश उर्फ छोटू (32), रवि शंकर उर्फ रिंकू (42) निवासी महराजगंज मोहल्ला व कोतवाली देहात के मन्नू सैनी (35) कुएं में उतरे थे। इसके बाद कोई भी बाहर नहीं निकला। पांचों को निकलता न देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुएं में पानी नहीं था। जिससे उसमें से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में वह आ गए।
इसके बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई और वह कुएं की ओर दौडे़। इन्हीं लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड औरगोंडा ( Gonda ) नगर पालिका की टीमों को रेस्क्यू में लगाया गया। ।अग्निशमन व नगर पालिका की गाड़ियों से कुएं में पानी भरवाया कर फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस थी जिसके कारण बछड़े को बचाने कुएं में उतरे लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
हादसे का शिकार होने वालों में इसमें महराजगंज मोहल्ले के शिव शंकर के दोनों बेटे दिनेश उर्फ छोटू और रवि शंकर उर्फ रिंकू भी शामिल हैं। शिव शंकर के परिवार में दो बेटों की जान जाने से कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा वैभव व विष्णु भी आसपास के ही हैं और बताया जात रहा है कि चारों लोग एक ही परिवार के हैं। घटना से पूरे मोहल्ले में घटना से मातम जैसा माहौल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?