कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के ऑफिस को बीएमसी तोड़ दिया। अब शिवसेना ने बीएमसी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। में बीएमसी की कार्रवाई का मामला उठाते हुए शिवसेना ( Shiv Sena )ने मुखपत्र ‘सामना’ में अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधा है। ‘सामना’ ने अपने लीड खबर के शीर्षक में लिखा है- ‘उखाड़ दिया।’ शिवसेना( Shiv Sena ) ने इस शीर्षक के साथ यह जरूर साफ कर दिया है कि कंगना रनौत की चुनौती का जवाब उनके ऑफिस को तोड़ कर दिया गया है।
इस खबर में कंगना के ऑफिस पर बदले की कार्रवाई के तहत चले बुल्डोर के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं, खबर में कंगना रनौत द्वारा मुंबई ( Mumbai) की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना का भी जिक्र है। इस खबर में कंगना रनौत के दफ्तर पर कोर्ट की रोक के बारे में भी विस्तार से लिखा गया है।
दरअसल, ‘सामना’ की हेडलाइन ‘उखाड़ दिया’ को कंगना के उस बयान का भी जवाब कहा जा सकता है,कंगना ने एक ट्वीट में कहा था कि ‘किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हां मैं मराठा हूं ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?’ बीएमसी की कार्रवाई के बाद सामना की इस हेडलाइन को इसी से जोड़ा जा रहा है।
शिवसेना ( Shiv Sena )के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कंगना के दफ्तर पर बुल्डोजर चलने के बाद कहा था कि उनका इस कार्रवाई से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि कंगना रनौत को कभी धमकी दी ही नहीं। उन्होंने सिर्फ मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने पर आपत्ति जताई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?