
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है अब मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले के कुरावली थाने से चंद कदमों की दूरी पर गुरुवार को दिनदहाड़े सरेराह एक व्यापारी की हत्या कर दी गई।वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों को पकड़ने का कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ को आता देख आरोपी थाने में घुस गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले के थाना कुरावली के मुहल्ला कुंवरपुर निवासी बसंत कुमार स्वर्णकार का अपने बहनोई राजेश कुमार के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बंसत सराफे का काम करते थे। दोनों के घर पास-पास है। गुरुवार को बसंत की मां शकुंतला ने अपने दामाद राजेश पर झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर झगड़ा न करने की हिदायत दी।
इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए। दोपहर बाद करीब तीन बजे बसंत थाने से कुछ कदम की दूरी पर जा रहे थे।तभी सामने से आए आरोपियो ने घेर लिया। बातचीत के बाद दोनों ने बसंत पर हमला कर ईंट से मारना शुरू कर दिया। बसंत का सिर फट गया। वे वहीं गिर पड़े। घटना को देख रहे लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हमलावरों को दबोचने की कोशिश की तो वे दोनों भागने लगे। भीड़ ने पीछा किया तोआरोपित जान बचाने के लिए थाने में घुस गए। पीछे से पहुंची भीड़ ने सारी बात बताई तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कुछ पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायल बसंत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।
मौके से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मैनपुरी ( Mainpuri ) एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि भांजों द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते बसंत की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?