केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन( Dr Harsh Vardhan ) ने रविवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन( Covid-19 vaccine ) के अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च जोखिम की स्थिति के लिए आपातकालीन प्राधिकरण पर विचार कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर वैक्सीन की सुरक्षा पर कोई सवाल होता है तो उसकी पहली खुराक मैं खुद लूंगा। केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया के कार्यक्रम ‘संडे संवाद’ के दौरान दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry ) की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अभी वैक्सीन की लॉन्चिंग की कोई तारीख तय नहीं है, ऐसे में उम्मीद है कि यह 2021 की पहली तिमाही तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन उन्हें पहले दी जाएगी जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, इसमें लोगों की आर्थिक स्थिति को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( Dr Harsh Vardhan )ने कहा कि सरकार वैक्सीनों के मानव परीक्षण में पूरी सतर्कता बरत रही है और सभी मानकों का पालन कर रही है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अगुवाई में गठित कोविड-19 वैक्सीन प्रशासन के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह रणनीति तैयार कर रहा है कि अधिक आबादी को इम्यूनाइज कैसे किया जाए।
डॉ. हर्षवर्धन( Dr Harsh Vardhan ) का यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि ब्रिटिश रेग्युलेटर से हरी झंडी मिलने के बाद इसने कोविड-19 वैक्सीन का मानव परीक्षण एक बार फिर शुरू कर दिया है। एक वॉलंटियर के बीमार पड़ जाने की वजह से इसे बीच में रोकना पड़ा था। इसके बाद भारत में भी इस वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगा दी गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?