कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) रविवार को के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी( Bhagat Singh Koshyari ) से मुलाकात करने पहुंची थीं। कंगना रनौत ने राज्यपाल से मिलकर अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बात की है।
कंगना रनौत ( Kangana Ranaut )ने कहा ‘मैंने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। मेरे साथ जो भी अन्याय हुआ है मैंने उसके बारे में बात की। वह यहां पर हमारे सबके अभिभावक हैं। जिस तरह से मेरे साथ जो सलूक हुआ है उसे बारे में बात हुई है। मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे न्याय मिलेगा ताकि युवा लड़कियों सहित सभी नागरिकों का विश्वास सिस्टम में बना रहेगा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि राज्यपाल ने एक बेटी की तरह मेरी बात सुनी।’
कंगना ( Kangana Ranaut )ने आगे कहा कि मैंने राज्यपाल से न्याय की मांग की है। उऩ्हें बताया कि मेरे साथ क्या क्या हुआ। राजनीति से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। बता दें कि कंगना रणौत का महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी है। हाल ही में बीएमसी ने कंगना का मुंबई स्थित कार्यालय को तोड़ दिया था, जिसे लेकर कंगना आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचीं थीं।बता दें कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान कंगना रनौत के साथ उनकी बहन रंगोल चंदेल भी थीं।
दरअसल, बीएमसी की कार्रवाई के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बात सामने आई थी कि कोश्यारी ने नाराजगी जताई है। लेकिन कोश्यारी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर के कथित अवैध निर्माण ढहाए जाने को लेकर नाराजगी प्रकट की थी।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा