आगरा( AGRA) में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को एक और संक्रमित ( Corona+ve ) मरीज की मौत हो गई। 114 नए मरीज भी मिले हैं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व सोमवार को 111 और रविवार को 109 मरीज मिले थे। नए मरीजों में अपर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी का स्टेनो भी शामिल हैं। अब कुल कोरोना संक्रमित ( Corona+ve ) 4,267 हो चुके हैं व अब तक 116 संक्रमितों की मौत ( DeathsToll 116) हो चुकी है ।
आगरा( AGRA)दीवानी कोर्ट में एक न्यायिक अधिकारी, नौ कर्मचारी और एक कोर्ट मोहर्रिर संक्रमित ( Corona+ve ) मिले हैं, जबकि ग्राम न्यायालय बाह में रीडर संक्रमित हैं। जिला जज मयंक कुमार जैन ने अपर जिला जज राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति की आख्या पर संज्ञान लेते हुए दीवानी कचहरी और ग्राम न्यायालय बाह को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 24 घंटे में पहली बार रिकार्ड 114 नए मरीज और मिलने से अब संक्रमितों ( Corona+ve ) का आंकड़ा 4267 हो गया है। इनमें 3321 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 830 मरीजों का उपचार चल रहा है। करीब 600 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। मंगलवार तक जिले में 1.55 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के आवास एवं शिविर कार्यालय (कैंप ऑफिस) पर कार्यरत स्टेनो अविनाश शर्मा की मंगलवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव ( Corona+ve ) आई है। इसके चलते कैंप आफिस को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। परिसर को सैनिटाइज कराते हुए संपर्क में आए कर्मचारियों की जांच कराई गई है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव ( Corona+ve ) पाए गए हैं। उन्हें रविवार से बुखार आ रहा है। उनके संपर्क में आए 15 अधिकारी, कर्मचारी और मीडियाकर्मी होम क्वारंटीन हो गए हैं। अपर नगर आयुक्त का कार्यालय 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया एक कर्मी की दो दिन से तबियत खराब थी। हल्का बुखार व खांसी-जुकाम होने पर ट्रू नेट जांच में वायरस की पुष्टि हुई। जिस कक्ष में कर्मचारी बैठता था, उस कक्ष का सील कर दिया है। स्टाफ के साथ बैठने वाले एक अन्य कर्मचारी को होम क्वारंटीन किया है। बाकी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। किसी भी कर्मचारी में फिलहाल कोई लक्षण नहीं है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत