पूर्वी उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ , वाराणसी और विंध्य मंडल के विभिन्न जिलों में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने ( Lightning Strike ) से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें गाजीपुर में पांंच सोनभद्र और बलिया में चार-चार, जौनपुर में दो तथा चंदौली में एक व वाराणसी में दो की जान गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath )ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को मृतकों के परिजन को को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जारी किए हैं। यूपी प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की से भारी बारिश हुई है।
वाराणसी (Varanasi) में मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया। कपसेठी क्षेत्र के लखनसेनपुर गांव में बिजली गिरने ( Lightning Strike ) से गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसकी सास झुलस गई। वहीं, रोहनिया क्षेत्र के बैरवन गांव में खेत में काम कर रहे महेश पटेल (28) की भी बिजली गिरने ( Lightning Strike ) से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इसी गांव में एक महिला झुलस गई और एक व्यक्ति के घर की दीवार फट गई।
बलिया ( Ballia)में गड़वार कुरेजी बलुआ गांव में मंगरु (5) और निशू (4), उभाव के बाराडीह गांव निवासी किन्नू राजभर (28) और बैरिया के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत में आशीष कुमार चौधरी (18) की मौत हो गई। सोनभद्र में जुगैल के गाय घाट गांव में तनगुड़ (50), घोरावल क्षेत्र के नौडिहा निवासी विकास (28), जांगर के देवेंद्र (25), पिडरिया गांव के नाथूराम पाल (60) की मौत हो गई।
गाजीपुर( Ghazipur )में सैदपुर के खांवपुर चितौरा गांव में भैरो सिंह यादव (48), निजामपुर गांव में मनीषा यादव (18), सादात के मौधिया गांव निवासी आजाद राजभर (20), दुल्लहपुर के जफरपुर गांव में प्रदीप राम (22) और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मंजीत राजभर (25) की मौत हो गई।
जौनपुर ( Jaunpur )में बदलापुर के गिरधरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार यादव (55), सिकरारा के सेमरी गांव निवासी पांडा प्रजापति (24) की मौत हो गई। चंदौली में सदर कोतवाली के जगदीश सराय हिनौता गांव में अर्जुन प्रसाद (15), वाराणसी के रोहनिया में महेश (28) की मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?