चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में भारतीय सेना (Indian Army ) भी इस महामारी से अछूती नहीं हैं। थल सेना में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना संक्रमण के 16,758 मामले सामने आए हैं। वहीं, नौसेना में इनकी संख्या 1365 और वायु सेना में 1761 है। यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक( Minister of State for Defence Shripad Naik ) ने बुधवार को लोकसभा में दी।
नाइक ने बताया कि भारतीय थल सेना (Indian Army ) में कोविड-19 संक्रमण से 32 लोगों की मौत हुई है तो वायु सेना में यह संख्या तीन है। वहीं, नौसेना में कोविड-19 Covid-19 संक्रमण से मौत का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया भारतीय सेना (Indian Army ) के मृतकों के परिजनों को ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पर मिलने वाली टर्मिनल सुविधाएं दी जाएंगी।
बुधवार को देश में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई। देश में केवल 11 दिन में मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 82,961 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
अगर देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की बात करें तो पिछले दो महीने काफी डरावने रहे हैं। देश में 1-10 लाख केस 167 दिनों में हुए थे जबकि 10-20 लाख केस महज 21 दिनों में पहुंच गए 20-30 लाख केस 16 दिन, 30-40 केस 13 दिन और 40-50 लाख केस 11 दिन में पहुंच गए। भारत कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?