जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) की राजधानी श्रीनगर (Srinagar ) के बटमालू इलाके में गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आंतकवादियों ( 3 Terrorists ) को मार गिराया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रात ढाई बजे से ही एनकाउंटर चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को श्रीनगर (Srinagar ) में बटमालू के फिरदौसाबाद इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। इस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। ताजा जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में एक स्थानीय 45 वर्षीय महिला नागरिक कौसर रियाज के जान गंवाने की भी खबर है। वहीं इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 117 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राहुल कुमार इस दौरान घायल हो गए।और एक सेना का जवान भी एनकाउंटर के दौरान घायल हो गया। हालांकि, एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली, जब तीन आतंकियों ( 3 Terrorists ) को उन्होंने मार गिराया। करीब छह से सात घंटे तक चली इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में छिपे तीनों आतंकवादियों को एक बाद एक मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों ( 3 Terrorists ) की पहचान जाकिर अहमद पॉल पुत्र निसार अहमद निवासी अलूरा इमाम साहिब शोपियां, उबेर मुश्ताक भट पुत्र मुश्ताक अहमद भट निवासी बद्रागुंड कुलगाम और आदिल हुसैन भट पुत्र अब्दुल रशीद भट निवासी बाटापोरा अवंतीपोरा के तौर पर हुई है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने तीनों आतंकियों ( 3 Terrorists ) के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके शवों को कब्जे में ले लिया गया है। उनके पास से कई तरह के हथियार भी बरामद किए गए हैं।
उन्होंने मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक की मौत पर अफसोस जताया और बताया कि सीआरपीएफ(CRPF) के एक डिप्टी कमांडेंट घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल निगरानी में हैं।उन्होंने बताया कि श्रीनगर में इस वर्ष अब तक सात ऑपरेशनों में 16 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?