आगरा के नामचीन पत्रकार (Agra journalist )एवं हिन्दी के विद्वान डॉ.अमी आधार ‘निडर’(Ami Adhar Nidar) का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) होने के कारण करीब 15 दिन पूर्व उन्हें गुरुग्राम के मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
करीब 50 वर्षीय डॉ.अमी आधार ‘निडर’(Ami Adhar Nidar) स्वराज्य टाइम्स, अमर उजाला व आई नेक्स्ट, बीपीएन टाइम्स समेत तमाम अखबारों में कार्यरत रहे थे। वे मथुरा में दैनिक जागरण के प्रभारी भी रहे थे। कई बडे संस्थानों में काम करने के बाद अमी आधार निडर आगरा कॉलेज के पत्रकारिता विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे थे,उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है।डॉ. अमी आधार निडर का पार्थिव शरीर मेदांता से आगरा लाया जा रहा है।
डॉ.अमी आधार ‘निडर’(Ami Adhar Nidar) आगरा बहुत ही लोकप्रिय और समाज हर वर्ग के चहेत पत्रकार थे ।बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमी आधार को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । वह पत्रकार , साहित्यकार, कवि इतिहासविद् थे उन्होंने कई पुस्तकें लिखी ।उनके निधन की खबर से आगरा मीडिया जगत गमगीन है हर पत्रकार उनको याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है ।
अमी आधार के निधन (Ami Adhar Nidar) पर तमाम पत्रकारों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है , वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सिराज कुरैशी ने इसको उत्तर प्रदेश की हिन्दी पत्रकारिता को हुई एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होने कहा कि डॉ० निडर उत्तर प्रदेश में हिन्दी पत्रकारिता के एक महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक थे और उनके इस तरह जाने से समूचे पत्रकारिता जगत को एक गहरा धक्का पहुंचा है और भगवान से पीड़ित परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में आकर कुछ माह पूर्व ही दैनिक जागरण, आगरा के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ का निधन हो गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?