
पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के राज्यपाल( Governor ) जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar ) ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले से अल-कायदा ( Al-Qaeda ) के छह आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर ( Mamata Banerjee ) पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बंगाल बम बनाने का घर बन गया है और गंभीर रूप से खराब होती कानून- व्यवस्था की जिम्मेदारियों से पुलिस विभाग के शीर्ष पर बैठे राज्य प्रशासन लोग बच नहीं सकते।
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar ) ने ट्वीट किया, ‘ममता बनर्जी( Mamata Banerjee ) के पुलिस अधिकारी राजनीतिक एजेंडे पर काम करते हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हैं। पुलिस विभाग को देखने वाले लोग राज्य की तेजी से खराब होती कानून- व्यवस्था की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। राज्य अवैध बम बनाने का स्थान बन चुका है, इससे लोकतंत्र की स्थिति डांवाडोल हो सकती है। लोकतंत्र से समझौता नागरिकों के जीवन के लिए खतरनाक है। ममता के अधिकारियों का प्रशासन और पुलिस के राजनीतिकरण करने पर ज्यादा ध्यान है।’
विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य की खुफिया एजेंसियों की नाकामी का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस ( TMC)ने इस मामले में अपना बचाव करते हुए कहा है कि आतंकियों की गिरफ्तारी राज्य प्रशासन की नाकामी नहीं कही जा सकती है। विपक्ष जानबूझकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि ने बंगाल के मु्र्शिदाबाद( Murshidabad) और केरल( Kerala )के एर्नाकुलम में शनिवार तड़के एक साथ छापेमारी कर अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इनमें मुर्शिदाबाद से 6 जबकि केरल से तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इन आतंकियों की दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े हमले की योजना थी। आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, जिहादी साहित्य एवं दस्तावेज, तेज हथियार, देसी बम और सुरक्षा जैकेट भी बरामद किए गए हैं।
যা কিছুই ঘটুক না কেন;
In service of WBNIA busts Al-Qaeda module in Murshidabad, WB.
DGP on this alarming affairs @MamataOfficial to me
“West Bengal police firmly adheres to the path laid down by law. There is no discrimination for or against anyone in an extra legal sense” pic.twitter.com/7DCqPyCaz9— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) September 19, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?