उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur ) जिले में रविवार को दिनदहाड़े हेलमेट पहने बाइकसवार बदमाशों ने मां-बेटी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रुप से घायल हो गई।
गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की हालत नाजुक बनी है। शहर में नाकाबंदी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।पुलिस को घटनास्थल पर 32 बोर कारतूस का चार खोखा मिला है।डीआइजी ने बताया कि महिला को दो और उसकी बेटी को एक गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार,गोरखपुर (Gorakhpur ) जिले में बशारतपुर की रहने वाली 40 वर्षीय निवेदिता मेजर उर्फ डेविना पत्नी मनीष मेजर

रविवार की दोपहर में 16 वर्षीय बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से अपने मायके सेंट जॉन चर्च बशारतपुर से अपनी ससुराल रामजानकी नगर पूर्वी में स्थिति मिलन लॉन जा रही थी।
घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर राजीव नगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पहुंची शाहपुर पुलिस परिवार वालों के साथ मां- बेटी को लेकर गोरखपुर (Gorakhpur ) मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने निवेदिता मेजर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। परिवार के लोग किसी के साथ दुश्मनी होने से इनकार कर रहे हैं।
निवेदिता कुशीनगर जिले के अहिरौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थी। पुलिस ने मायके के समीप के रहने वाले एक संदिग्ध पड़ोसी को पूछताछ के लिए उठाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?