चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना के संक्रमण के चलते बंद चल रहे विश्वदाय स्मारक ( world heritage monument) ताजमहल (Taj Mahal ) और आगरा किले को पर्यटकों के लिए छह महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से फिर से खोल दिया गया। सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल खुलने पर सैलानियों ने ताज का दीदार किया।सबसे पहले चीनी पर्यटक (Chinese Tourist) लियांग चेंग ने प्रवेश किया।
लियांग चेंग के बाद दिल्ली से आए डिप्लोमेट बैरेज जेंस गिब्सन ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सभी लोग उत्साहित नजर आए। सैलानी ताज के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचाते नजर आए।सोमवार सुबह सूर्योदय पर ताजमहल खुला यहां सैलानियों ने डायना बेंच पर फोटो खिंचाए साथ ही ताजमहल को अपने मोबाइलों में कैद किया।कुल एक हजार दो सौ पैंतीस पर्यटकों ने सोमवार को ताजमहल को देखा ।
372 साल के ताजमहल के इतिहास में पहली बार छह महीने तक लगातार ताजमहल आम सैलानियों के लिए बंद था। 1632 से 1648 के बीच बने ताजमहल के दरवाजे लगातार कई दिनों के लिए तीन बार बंद हुए हैं। पहली बार 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। उसके सात साल बाद 1978 में जब आगरा में बाढ़ आई थी। और अब कोरोना के कारण ताजमहल 188 दिनों से बंद था, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है।
छह महीने के बाद खुले ताजमहल (Taj Mahal )में प्रवेश के कई नियमों में कोरोना के मद्देनजर बदलाव किए गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा जांच भी कोरोना संक्रमण के कारण बदल दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ सैलानियों की सुरक्षा जांच स्पर्श मुक्त तरीके से कर रही है। किसी भी पर्यटक को छुआ नहीं जा रहा है और मेटल डिटेक्टर के बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच की जा रही है।
ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए एक बार में 5-5 पर्यटकों को अंदर जाने की इजाजत दी है। दक्षिणी गेट से गुंबद में प्रवेश हो रहा है और यमुना नदी के किनारे उत्तरी गेट से पर्यटकों को बाहर निकाला जा रहा है।
कोरोना महामारी के कारण ताजमहल (Taj Mahal )और आगरा किला समेत कभी संरक्षित स्मारकों में 17 मार्च से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार एक सितंबर से सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्मौद्दाला समेत छोटे स्मारकों को खोल दिया गया था।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में एक दिन में पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को प्रवेश की मंजूरी दी है।ताजमहल के अंदर शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुम्बद में पांच-पांच पर्यटक एक बार मे जाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?