मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। गेहूं और चना जैसी सभी सबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दी गई है। इससे लाखों किसानों को लाभ होगा। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की सिफारिशों को मानते हुए मोदी सरकार ने रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का फैसला कर लिया है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar ) ने सोमवार को लोकसभा में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ((MSP),) में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए सदन को आश्वस्त किया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्यों की सरकारी एजेंसियां एमएसपी पर पहले की तरह किसानों से फसलों की खरीद करती रहेगी।
रबी सीजन की छह प्रमुख फसलों में सबसे ज्यादा मसूर के एमएसपी ((MSP)में 300 रुपये प्रतिक्विंटल का इजाफा किया गया है, जबकि गेहूं के एमएसपी में 50 रुपये प्रतिक्विंटल की वृद्धि की गई है।
फसल वर्ष 2020-21 के रबी सीजन के लिए गेहूं का एमएसपी ((MSP)पिछले साल से 50 रुपये बढ़ाकर 1,975 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जौ का एमएपी पिछले साल से 75 रुपये बढ़ाकर 1,600 रुपये प्रतिक्विंटल कर दिया गया है। चना का का एमएसपी पिछले साल 225 रुपये बढ़ाकर 5,100 रुपये प्रतिक्विंटल कर दिया गया है। मसूर के एमएसपी में 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। मसूर का एमएसपी 5,100 रुपये प्रतिक्विंटल कर दिया गया है। सरसों का एमएसपी 225 रुपये बढ़ाकर 4,650 रुपये प्रतिक्विंटल कर दिया गया है। कुसुम का एमएसपी 112 रुपये प्रतिक्विंटल बढ़ाकर 5,327 रुपये प्रतिक्विंटल कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने सोमवार को फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) के रबी सीजन की छह प्रमुख फसलों के एमएसपी ((MSP)में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले का लोकसभा में ऐलान किया। कृषि से जुड़े दो विधेयकों से एमएसपी पर खरीद को लेकर किसानों की आशंका दूर करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?