उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर ( Sultanpur ) जिले में सनसनीखेज घटना सामने आयी है जिसमें एक पत्रकार प्रदीप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह (18) के मुंह में कपड़ा ठूंस कर सरेआम जिंदा जला कर मार दिया गया ।पुलिस घटना के तीन घंटे बाद पहुंची ।इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।
सुल्तानपुर ( Sultanpur ) जिले के टड़रसा ऐंजर गांव में सोमवार पत्रकार ( Sultanpur journalist ) प्रदीप सिंह की बेटी को कुछ लोगों ने सोमवार को सरेआम हैंडपंप पर पानी भरते वक्त दबंगों मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगाने से पूर्व हमलावरों ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना को अंजाम दिया गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल युवती को लेकर सीएचसी धनपतगंज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सुल्तानपुर ( Sultanpur ) जिला अस्पताल में युवकी की हालत बेहद नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के टड़रसा ऐंजर गांव निवासी प्रदीप सिंह की पड़ोस के गांव परसौली निवासी जयकरन से रंजिश चल रही है। सोमवार की सुबह प्रदीप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह (18) घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। पीड़िता के अनुसार तभी परसौली मजरे ऐंजर निवासी जय करन, सुभाष और महंथ वहां पहुंच गए।
तीनों ने श्रद्धा सिंह के मुंह को हाथ से दबाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद तीनों ने श्रद्धा का हाथ व पैर बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। श्रद्धा की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
बहुत ही दुःखद घटना ??