जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले के आवंतीपोरा ( Awantipora Encounter ) में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात तक आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के दो आतंकी ( 2 Terrorists) मार गिराए। मुठभेड़ में सेना का एक जवान जख्मी हुआ है।
अंधेरा होने के चलते सुरक्षा बलों ने अभियान को रोक दिया है, लेकिन मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को सख्त घेरे में रखा गया है।
सोमवार सुबह फिर अभियान शुरू किया जाएगा। मारे गए आतंकियों ( 2 Terrorists)की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के संबूरा में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद भारतीय सेना , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
घेरा कड़ा करते हुए जवान आगे बढ़ने लगे तो एक ठिकाने पर छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से काफी देर तक भीषण गोलाबारी हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों ( 2 Terrorists) को मार गिराया। ये दोनों आतंकी लश्कर (Lashkar-e-taiba) के बताए जा रहे हैं।
मुठभेड़ में सेना के एक जवान को मामूली चोंटें पहुंची है। उसे सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ अभी खत्म नहीं की गई है। अंधेरा होने के चलते अभियान को रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह रोशनी होती ही अभियान फिर से शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र को घेर कर रखा गया है।
इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग (Anantnag ) जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी फायरिंग हुई थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू चलाया था। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?