मुंबई ( Mumbai) से एक गैंगस्टर ( Gangster ) को गिरफ्तार कर लखनऊ ले जा रही ‘यूपी पुलिस (UP police ) की निजी गाड़ी मध्यप्रदेश के गुना जिले में पाखरिया पुरा टोल के पास रविवार सुबह संदिग्ध हालात में पलट गई।
उप्र पुलिस(UP police ) गैंगस्टर एक्ट के आरोपित फिरोज अली को मुंबई से गिरफ्तार कर लखनऊ ले जा रही थी। हादसे में फिरोज की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर व एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए।
ठीक ऐसे ही 10 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी खूंखार अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey ) को उज्जैन से लाते समय कानपुर से पहले यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई थी। बाद में घटनास्थल से भागते समय विकास दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।
मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पाखरिया पुरा टोल के पास रविवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस (UP police )का वाहन पलट गया। इस निजी वाहन से उप्र पुलिस गैंगस्टर ( Gangster )एक्ट के आरोपित फिरोज अली को मुंबई से गिरफ्तार कर लखनऊ ले जा रही थी। हादसे में फिरोज की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक सब इंस्पेक्टर व एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए।
घायलों को ब्यावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में वर्ष 2014 में 58 वर्षीय फिरोज उर्फ शमी पुत्र मोहर्रम अली निवासी दरगाह शरीफ घंटाघर थाना कोतवाली जिला बहराइच के खिलाफ गैंगस्टर ( Gangster )एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार था।
मुंबई से फिरोज की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) पुलिस (UP police ) टीम शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हादसा हो गया। हादसे में फिरोज की मौत हो गई। अफजल खान का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। पुलिसकर्मी संजीव, जगदीश प्रसाद व वाहन चालक सुलभ मिश्रा को भी चोटें आई हैं।जगदीश प्रसाद ने गुना के पुलिस अधिकारियों को बताया कि सड़क पर अचानक गाय सामने आ गई थी। उसे बचाने में वाहन पलट गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?