गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार को की तीन अतिरिक्त शाखाओं को इम्फाल (Imphal ), चेन्नई (Chennai )और रांची (Ranchi )में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। एनआईए की अतिरिक्त शाखाओं की स्थापना से एजेंसी आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में पहले से अधिक सक्षम हो सकेगी। भारत में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एनआईए (NIA) का गठन किया गया है। वर्ष 2008 में भारत पर मुंबई हमला हुआ था। जिसके बाद एक जांच एजेंसी की आवश्यकता हुई जो केंद्र सरकार के अधीन हो और वह आतंकवादी गतिविधियों पर नजर बना कर उनको विफल कर सके।
इसका गठन आतंकवाद को धन उपलब्ध कराने, आतंकी हमलों की घटनाओं और उससे जुड़े लोगों की जाँच करना है। यह केंद्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है। यह जांच एजेंसी राज्यों से विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंक संबंधी अपराधों से निपटने के लिए सशक्त है। वर्तमान में एनआईए के नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय में विशेष इकाइयों के अलावा गुवाहाटी, मुंबई, जम्मू, कोलकाता, हैदराबाद, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर और चंडीगढ़ में नौ शाखाएं हैं।तीन नई शाखाएं खोलने के निर्णय से इसकी मुख्य दृष्टि – आतंकवाद से प्रभावी रूप से लड़ने और आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया ढांचे को मजबूत करने- को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इन तीन नई शाखाओं के शुरू होने से किसी भी आकस्मिक स्थिति में आतंकवाद के विरुद्ध अनुसंधान में एनआइए को त्वरित कार्रवाई का मौका मिलेगा। इससे एनआइए की ताकत और बढ़ेगी। समय से अनुसंधान के अलावा साक्ष्य संकलन में भी सहयोग मिलेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?