न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को 12 बजे डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. सुधीर धाकरे (Doctor Sudhir Dhakrey) और यशवंत हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुरेंद्र कुमार भगौर (Doctor Surendra Kumar Bhagaur) के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
न्यू आगरा कॉलोनी में दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले डॉ. सुधीर धाकरे का डायग्नोस्टिक सेंटर है। उसके सामने ही यशवंत अस्पताल है। डॉ. सुधीर धाकरे आईएमए के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रात में घर से आए थे। इसके बाद अपनी गाड़ी सेंटर के बाहर खड़ी कर रहे थे। तभी अस्पताल के संचालक डॉ सुरेंद्र कुमार भगौर आ गए।
उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फायर कर दिया। डॉ. सुधीर ने किसी तरह छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद अस्पताल संचालक अपनी गाड़ी लेकर चले गए। वहीं डॉ. सुरेंद्र कुमार ने भी गाली गलौज और फायरिंग का आरोप डॉक्टर सुधीर धाकरे पर लगाया है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दोनों चिकित्सकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?