उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में कर्ज में डूबे युवा व्यापारी विकास उर्फ विक्की जैन ( Vikas Jain) ने परेशान हो
खुद को गोली मारकर खुदकुशी (suicide ) कर ली। बताया गया कि उस पर काफी कर्जा हो गया है। इसके बदले में शहर के एक किराना व्यापारी ने 30 लाख रुपये में करोड़ों रुपये का मकान लिखवा लिया है। आरोप लगाया कि इसी तनाव के चलते विक्की ने आत्महत्या (suicide ) कर ली है।
यह घटना एटा (Etah ) शहर कोतवाली क्षेत्र में घटित हुई शहर के गांधी मार्केट स्थित मोहल्ला पुरानी बस्ती जैन गली में दुल्हन साड़ी संसार के मालिक विकास उर्फ विक्की जैन ( Vikas Jain)रहते हैं। सुबह करीब दस बजे उन्होंने घर की तीसरी मंजिल पर बने मंदिर के सामने बरामदे में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन दौड़ कर ऊपर पहुंचे तो विक्की का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। परिजन करोड़ों रुपये का मकान कोड़ियों के दाम में लिखवाने का आरोप शहर के ही एक व्यापारी पर लगा रहे हैं।
विकास जैन ( Vikas Jain)के चाचा अजय कुमार जैन ने बताया कि दो दिन पहले विक्की से बात हुई तो वह काफी उदास और तनाव में था। पूछने पर बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया है। इसके बदले में शहर के एक किराना व्यापारी ने 30 लाख रुपये में करोड़ों रुपये का मकान लिखवा लिया है। आरोप लगाया कि इसी निराशा अवसाद , तनाव के चलते विक्की ने आत्महत्या कर ली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?