उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हाथरस ( Hathras )में सामूहिक दुष्कर्म (Gange Rape ) की शिकार चंदपा क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
हाथरस ( Hathras ) पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ( Gange rape victim ) की मौत की पुष्टि की है। मालूम हो कि युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था। वहशियों की दरिंदगी की शिकार पीडि़ता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। दरिंदों ने उसकी जीभ भी काट दी थी। पीडि़ता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।
बता दें कि हाथरस ( Hathras ) चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म ( Gange rape ) किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की पीड़िता की जीभ कट गई थी।
पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (Gange Rape )और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ (Aligarh ) के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां वह वेंटिलेटर पर थी और शुरुआत से ही उसकी हालत चिंताजनक थी। इसपर दो दिनों के मंथन के बाद कल ही उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।
सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रतिनिधि के रूप में हाथरस और अलीगढ़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री गयाचरण दिनकर ने प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब व कमजोर वर्ग की बहन-बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। हाथरस के चंदपा में और इटावा जिले के थाना जसवंत नगर क्षेत्र में अनुसूचित जाति की बेटियों के साथ दरिंदगी की गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?