अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput ) की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty )और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती द्वारा दायर जमानत याचिका का विरोध किया। जमानत के विरोध में दाखिल हलफनामे में ब्यूरो ने कहा कि ये ड्रग सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य हैं। रिया 22 दिनों से जेल में हैं।
एनसीबी ( NCB)ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court ) के समक्ष दायर एक हलफनामे में कहा, भाई-बहन ड्रग सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य थे जो हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े थे। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई ने ड्रग के लेन-देन को बढ़ावा दिया और उसका वित्तपोषण किया था।
हलफनामे में कहा गया है कि इसलिए एजेंसी ने उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की कठोर धारा 27ए के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 27ए ड्रग तस्करी और अपराधियों को दंडित करने के लिए 10 साल तक की सजा का प्रावधान करता है और उन्हें जमानत देने पर रोक भी लगाता है।
पिछली सुनवाई के दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty )और उनके भाई ने अपने मामले में उपरोक्त धारा के आवेदन का विरोध किया था। उनके वकील सतीश मानशिंदे ने पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि यह धारा वर्तमान मामले में लागू नहीं होती है क्योंकि रिया चक्रवर्ती कभी-कभार ड्रग्स के लिए भुगतान करती थीं जिसका सेवन उनके प्रेमी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा किया जाता था।
एनसीबी ( NCB)के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ( Sameer Wankhede )की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रिया ने ड्रग तस्करी का वित्तपोषण किया है। व्हाट्सएप चैट, मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से निकाले गए रिकॉर्ड बताते हैं कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty )ना केवल लगातार इसका सौदा करती थीं, बल्कि इस अवैध कारोबार का वित्तपोषण भी करती थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?