हाथरस कांड ( Hathras Case )को लेकर फिरोजाबाद ( Firozabad )में शनिवार शाम को वाल्मीकि समाज के लोगों जबरदस्त गुस्सा दिखा , वह सड़कों पर उतर आये, मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। युवा वाल्मीकि फोर्स के अध्यक्ष अनुराग चौहान और विकास वाल्मीकि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग और सफाई कर्मचारी नगर निगम पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने हाथरस कांड के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
फिरोजाबाद( Firozabad ) में हाथरस कांड( Hathras Case ) के विरोध में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री का पुतला लेकर नगर निगम से जुलूस निकाल कर सुभाष तिराहे पर पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के हाथों से पुतला छीनने लगे। इस पर झड़प हो गई।
आक्रोशित प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। सुभाष तिराहे से इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम के गेट पर आ गए। नगर निगम के गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। एक युवक ने शर्ट उतार कर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने फिर घेराबंदी की तो धक्कामुक्की हो गई। इसमें वाल्मीकि फोर्स के अध्यक्ष अनुराग चौहान बेहोश हो गए। एंबुलेंस से अनुराग चौहान को मेडिकल कॉलेज भेजा गया ।
युवा वाल्मीकि फोर्स के महासचिव विकास वाल्मीकि ने कहा कि गुमराह कर प्रशासन ने शुक्रवार रात को आंदोलन खत्म कराया। हाथरस के डीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिटिया का शव परिजनों को नहीं दिया गया। जब तक न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रखा जाएगा। समाज के लोग सफाई कार्य भी नहीं करेंगे।हाथरस ( Hathras ) चंदपा क्षेत्र के जिस गांव की बिटिया के साथ दरिंदगी हुई, वह वाल्मीकि समाज की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?