सीबीआई ( CBI )ने हाल में सेवानिवृत्त हुए अपने ही एक वरिष्ठ अधिकारी को घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व अफसर की पहचान एनएमपी सिन्हा के रूप में हुई है। सिन्हा बिहार के चारा घोटाले समेत अन्य हाईप्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़े रहे हैं।सीबीआई ने उनके साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है
सीबीआई ( CBI )अधिकारियों को शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिन्हा इस साल अगस्त में सेवानिवृत्त हुए थे सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा पर उषा मार्टिन नाम की एक खनन कंपनी से 25 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। सिन्हा इस कंपनी के खिलाफ एक मामले की जांच कर रहे थे और उन्होंने मामला रफादफा (सेटल) करने के लिए उषा मार्टिन से 25 लाख रुपये घूस लिए थे।
सिन्हा को घूस की राशि ट्रांसफर करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घूस की राशि भी बरामद कर ली गई है। सिन्हा इस साल अगस्त में सेवानिवृत्त हुए थे। वह सीबीआई( CBI ) की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में पुलिस अधीक्षक थे।
एनएमपी सिन्हा सीबीआई में पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) भी रह चुके हैं। सिन्हा एक महीने पहले सीबीआई से रिटायर हुए थे।उन पर सीबीआई में किसी मामले को फेवर कराने या एक पक्ष में कराने के बदले रिश्वत की रकम लिए जाने का आरोप है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?