देश में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 (COVID-19 )के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health Ministry ) ने दी है।कोरोना (COVID-19 )से सबसे ज्यादा मौतें देश के 25 जिलों में दर्ज की जा रही हैं।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख को पार कर गया है। देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है जबकि 55,09,967 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,782 मरीजों की जान जा चुकी है।
कोरोना (COVID-19 )से सबसे ज्यादा मौतें देश के 25 जिलों में दर्ज की जा रही हैं। इन जिलों में मृत्यु दर 4 फीसदी तक देखने को मिल रही है। वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया है। मौजूदा समय में देश के 733 में से 25 जिले ऐसे हैं। जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि देश में 40 फीसदी से भी ज्यादा मौतें 40 जिलों में दर्ज की गई है। देश में हुई कुल मौतों में से 37 फीसदी मौतें अकेले महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में हुई हैं। वहीं बिहार (Bihar ) और उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तुलनात्मक तौर पर कम है।
देश के 584 जिले जो ज्यादातर ग्रामीण या पूरी तरह से ग्रामीण घोषित किए गए हैं। वहां कोरोना (COVID-19 ) से कुल 49 फ़ीसदी मामले हैं और 38 फीसदी मौतें हुई हैं। वहीं देश के पूर्ण तरीके से शहरी और ज्यादातर शहरी इलाकों में कोरोना 36 फीसदी मामले हैं। लेकिन मौत का आंकड़ा 45 फीसदी है।
जानकारी के अनुसार, मुंबई, पुणे, ठाणे, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु शहरी, नागपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोल्हापुर नासिक, जलगांव, रायगढ़, सांगली, सोलापुर, सतारा औरंगाबाद, मैसूर, सूरत, लुधियाना, लखनऊ, अहमदाबाद और कानपुर जिले में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। 25 में से 13 जिले महाराष्ट्र राज्य के हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?