
केरल ( Kerala ) के कोच्चि ( Kochi ) जिले में रविवार सुबह थोप्पुम्पदी पुल के पास एक ग्लाइडर(glider crashed)के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। नौसेना द्वारा एक बयान में कहा गया है कि वे नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ ( INS Garuda )से रवाना हुए और सुबह लगभग 7 बजे ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त(glider crashed) हो गया।
ग्लाइडर से उड़ान भरने वाले दोनों अधिकारियों की पहचान उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट राजीव झा ( Lt Rajeev Jha) (39) और बिहार के पेटी अधिकारी (इलेक्ट्रिकल एयर) सुनील कुमार (Sunil Kumar ) (29) के रूप में की गई है। उन्हें डॉक्टरों द्वारा आईएनएचएस संजीवनी में मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिणी नौसेना कमान ने क्रैश होने की वजहों का पता लगाने के लिए इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के ग्लाइडर ने नियमित प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़( INS Garuda ) से उड़ान भरी थी। ग्लाइडर सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के निकट हादसे(glider crashed) का शिकार हो गया।ग्लाइडर क्रैश होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नौसेना और पुलिस के सीनियर अफसरों ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस दर्दनाक हादसे से नौसेना के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भारतीय नौसेना के एक कैप्टन की पैराग्लाइडिंग (Paragliding) के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी, यह हादसा कर्नाटक के कारवार बीच (Karwar Beach) के पास हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?