उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) ) के सहारनपुर ( Saharanpur ) में किसान नेता ने किसान यूनियन के व्हाटसएप ग्रुप पर अपना दर्द बयां किया, फिर सुसाइड नोट पोस्ट किया और फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नगर अध्यक्ष कुलदीप ने शनिवार रात फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या (suicide ) कर ली। जब तक पडोसी उनके घर पहुंचते नगर तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी।
सहारनपुर ( Saharanpur ) फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमाली के रहने वाले किसान नेता 42 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र स्वराज सिंह छुटमलपुर की संत नगर कालोनी में परिवार सहित रहते थे। वे छुटमलपुर के भाकियू नगर अध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी घर में विवाद होने के बाद अपने भाई के साथ दोनो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
शनिवार रात उन्होंने एक सुसाइड नोट भाकियू के व्हाटसएप ग्रुप पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने पत्नी और ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कहते हुए जान देने की बात कही है।
जब तक उनके पडोसी इस सुसाइड नोट को पढ़ कर उनके घर पहुंचे तो वे फांसी के फंदे पर लटक चुके थे। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पत्नी और बच्चे भी घर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक अपने पीछे 18 साल की एक बेटी और पांच साल के बेटे को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उधर ने सहारनपुर ( Saharanpur ) पुलिस बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या(suicide ) करने की बात सामने आई है। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?