जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में सोमवार को पंपोर में सीआरपीएफ(CRPF ) रोड ओपनिंग पार्टी(RoP) की टीम पर हुए आतंकी हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद (2 CRPF Personnel Martyred ) हो गए जबकि पांच घायल हुए है। बीते एक हफ्ते में जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह तीसरा हमला है, पुलिस ने खुलासा किया कि इस हमले में आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के आतंकी शामिल थे। M
जानकारी के अनुसार, सोमवार को आतंकियों ने पंपोर के बाहरी इलाके से सटे तंगन बाईपास पर सीआरपीएफ ( Central Reserve Police Force) आरओपी की 110वीं बटालियन पर हमला किया। हमले में पांच जवान घायल हुए थे। जिनमें से सीआरपीएफ(CRPF ) दो जवानों की इलाज के दौरान शहीद हो गए। ।आतंकवादियों की इस कायराना हरकत के बाद हाइवे पर यातायात का संचालन रोक दिया गया है। हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।सीआरपीएफ(CRPF ) के शहीद जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली जिले के है,और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) से थे ।
इससे पहले 29 सितंबर को अनंतनाग जिले के मरहमा बिजबिहाड़ा क्षेत्र में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। इस दौरान जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से भाग निकले थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।
हमला तब हुआ जब सेना की पेट्रोलिंग पार्टी इलाके से गुजर रही थी। इससे पहले मरहमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी मार गिराए थे, जिनके पास से हथियार भी बरामद किए गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?