केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर तंज कसा। स्मृति ने राहुल गांधी को ‘वीआईपी किसान’ बताया। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह पंजाब (Punjab) में अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर पर एक गद्दी वाली सीट पर बैठे हुए हैं।
राहुल गांधी(Rahul Gandhi) कृषि क्षेत्र में बड़े सुधारों के रूप में देखे जा रहे तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस शासित उत्तरी राज्य में ‘खेत बचाओ यात्रा’ नाम की ट्रैक्टर रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहे हैं।
2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से गांधी को हराने वाली स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने यहां कहा, ‘वह ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं। उनकी तरह का वीआईपी किसान कभी भी उस प्रणाली का समर्थन नहीं कर सकता जो छोटे एवं हाशिए के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए बना है।’
गुजरात ( Gujarat) भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा और महिला तथा बाल विकास मंत्री ने गांधी पर उनके इन बयानों के लिए प्रहार किया कि सत्ता में आते ही वह विवादास्पद कानूनों को रद्द कर देंगे।
भाजपा नेता स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने दावा किया कि ‘सत्ता में आने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘संसदीय परंपराओं का सम्मान करना उनकी प्रकृति में नहीं है’ क्योंकि कांग्रेस शासित संप्रग सरकार में उन्होंने एक अध्यादेश (दोषी सांसदों को बचाने) को फाड़ दिया था।
ईरानी ( Smriti Irani)ने कहा कि ‘आप उनसे संसद के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।’ उन्होंने दावा किया कि नए कानून किसानों को अपने उत्पाद किसी को, कहीं भी अपनी मर्जी के मुताबिक बेचेने का अधिकार देते हैं लेकिन कांग्रेस परेशान है क्योंकि इसकी राजनीति कृषकों को बिचौलियों पर निर्भर रखने की है।
ईरानी ने दावा किया कि लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस उन कानूनों के क्यों खिलाफ है जिससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए उचित और जल्द भुगतान हासिल होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?