उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के इटावा Etawah ) सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के जूनियर डॉक्टर सौरभ पांडेय ( Saurabh Pandey )ने आत्महत्या (suicide ) कर ली। उनका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। झारखंड सूचना देकर स्वजनों को बुलाया गया है।
मूलरूप से झारखंड के साहबगंज स्थित नेताजी सुभाष कालोनी निवासी सदानंद पांडेय के पुत्र सौरभ पांडेय ( Saurabh Pandey )सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ( Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai, Etawah )में पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र थे। जूनियर डॉक्टर सौरभ यूनिवर्सिटी के विवेकानंद हॉस्टल के कमरे में रहते थे। सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव सिंह ने बताया कि सौरभ पांडेय ( Saurabh Pandey )ने रात में हॉस्टल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। सुबह साथ में पढ़ने न आने पर दोस्तों को चिंता हुई। इसपर दोपहर बाद दोस्त कमरे में पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई खोलने नहीं आया।
दोस्तों ने हास्टल वार्डन को जानकारी दी। इसपर सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा धक्का मारकर खोला तो अंदर पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर सौरभ ( Saurabh Pandey )का शव लटका पाया गया। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को जांच के लिए बुलाया। फिलहाल कमरे की तलाशी नहीं ली गई है और अभी आत्महत्या (suicide ) का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने झारखंड में सौरभ के पिता को सूचित करके बुलाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?