चीन (China ) को घेरने के लिए बने क्वाड समूह (Quad Group) के चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक जापान की राजधानी टोक्यों में हो रही है। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ( SJaishankar ), अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पेन और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल हैं। बैठक का उद्येश्य क्षेत्र में चीन की आक्रामक हो रही गतिविधियों के खिलाफ रणनीति तैयार करना है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस वार्ता में कहा कि भारत क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के लिए सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण हल के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताता है। एस जयशंकर ( SJaishankar )ने कहा, यह संतोष की बात है कि हिंद-प्रशांत अवधारणा को तेजी से व्यापक स्वीकृति मिली है। पिछले साल ईस्ट एशिया समिट में हमने हिंद-प्रशांत महासागर की पहल के बारे में चर्चा की थी, उस संबंध में अब काफी वादों के साथ विकास हुआ है।
इन चारों देशों में पहले ही रिश्ते मजबूत रहे हैं लेकिन चीन की बढ़ती गतिविधियों ने इन्हें एक दूसरे के करीब ला दिया है। जुलाई 2019 के बाद ये पहला मौका है जब अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो किसी पूर्वी एशियाई देश के दौरे पर पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान पोम्पियो को मंगोलिया और दक्षिण कोरिया के दौरे पर भी जाना था लेकिन ट्रंप की बीमारी के चलते अब वह सिर्फ इस मीटिंग के लिए ही आए हैं। उनके दूसरे दौरे रद्द कर दिए गए हैं। इससे इस बैठक की खासियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं बैठक के पहले जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सभी बैठक के लिए पहुंचे विदेश मंत्रियों से बात की। इस दौरान सुगा ने आपस में विशेष साझेदारी के द्विपक्षीय और वैश्विक आयामों को लेकर चर्चा की। क्वाड समूह (Quad Group) का विचार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया था। आबे ने कुछ समय पहले ही स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था।
विदेश मंत्री जयशंकर ( S Jaishankar )ने क्वाड समूह (Quad Group) पर ट्वीट कर बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बैठक के दौरान एक-दूसरे के साथ संबंधों के द्विपक्षीय और वैश्विक आयाम पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस दौरान कोरोना से लड़ने के लिए देशों के बीच समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया है। जयशंकर ने कहा कि भारत कोरोना समेत दूसरी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए समाधान खोजने को तत्पर है। इससे पहले, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने टोक्यो में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की।
Began my Tokyo visit with a bilateral meeting with @SecPompeo. Pleased to see the progress of our partnership in so many fields. Will work together for stability and prosperity in the Indo- Pacific. pic.twitter.com/isZMTNlHXe
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 6, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?