Wednesday, June 24, 2026

China, INDIA, World

#TaiwanNationalDay?? : ताइवान की चीन को खरी-खरी, कहा- ‘भाड़ में जाओ’, हमें ‘भारत है पसंद’

भारत के साथ पूर्वी सीमा पर तनाव में उलझा  ( ) ताइवान (Taiwan)पर लंबे वक्त से दावा ठोंकता रहा है। यहां तक कि वह ताइवान के साथ संबंध रखने पर दूसरे देशों को भी धमकाता रहता है। बावजूद इसके भारत ताइवान के साथ दोस्ताना संबंध रखता है। इसे लेकर बौखलाए चीन को ताइवान ने एक बार फिर दो टूक सुनाई है।

दरअसल, आज 10 अक्तूबर यानी शनिवार को ताइवान(Taiwan) का नेशनल डे (Taiwan National Day ) है। जिसके जश्न में शामिल होने के लिए भारतीयों को शुक्रिया कहते हुए ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर चीन को इशारा किया है- भाड़ में जाओ।
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया भारत से कई दोस्त ताइवान नेशनल डे के जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ताइवान में हमारे दिल इस अद्भुत समर्थन से खुश हैं। विदेश मंत्रालय ने भारत को शुक्रिया भी कहा है। इसने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमें भारत पसंद है, हम उसे अपना दोस्त मानते हैं। इसका मतलब हम चीन को कहते हैं- ‘गेट लॉस्ट’ (भाड़ में जाओ)।

गौरतलब है कि इससे पहले जब भारत में चीन ( ) दूतावास ने भारतीय मीडिया से कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा था तब भी ताइवान (Taiwan)ने चीन को करारा जवाब दिया था। ताइवान का आज नेशनल डे है। चीन उसे अपना हिस्सा मानता है और चाहता है कि पूरी दुनिया उसे उसके ही हिस्से के तौर पर स्वीकार करे।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels