जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने कुलगाम ( Kulgam ) जिले में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों (2 Terrorists ) को मार गिराया है। दोनों आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।मौके से एक एम 4 राइफल और एक पिस्तौल के अलावा गोला बारूद बरामद किया गया है।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ( Kulgam ) जिले के चिनगाम ( Chingam )के काला दरंग गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ शुक्रवार देर रात शुरु हुई थी। सुरक्षाबलों ने रात को ही पूरे गांव की घेराबंदी कर ली थी। इस संबंध में सुरक्षाबलों को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी अपने संपर्क सूत्र के घर में कोई बड़ी योजना बना रहे हैं। जिसे देखते हुए भारतीय सेना , पुलिस व सीआरपीएफ (CRPF) जवानों ने चिनीगाम काला दरंग के आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर पूरे गांव को घेर लिया था।
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑपरेशन खत्म हो गया है, लेकिन इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
रक्षा पीआरओ, श्रीनगर के मुताबिक, कुलगाम ( Kulgam ) जिले के चिनगाम ( Chingam ) इलाके में संयुक्त अभियान संपन्न हो गया है। कुल दो आतंकवादियों का सफाया किया गया है। https://vijayupadhyay.com/2020/10/08/three-terrorists-killed-in-shopian-encounter/
इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां (Shopian )जिले के जौनपोरा के सुगन गांव में 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद की गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?