जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन में शनिवार को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों पुलवामा (Pulwama) और कुलगाम ( Kulgam ) में चार कुख्यात आंतकवादियों (4 Terrorists ) का सफाया हो गया है ।
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का शीर्ष कमांडर जाहिद नजीर भट उर्फ जाहिद टाइगर, एक पाकिस्तान (Pakistani Terrorist ) का ए श्रेणी का जैश आतंकी समीर भाई उर्फ उस्मान और कुलगाम का स्थानीय तारिक अहमद मीर शामिल है।
कुलगाम ( Kulgam ) जिले के चिनगाम इलाके में में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों (2 Terrorists को मार गिराया गया है। मारे गये आतंककियों में पाकिस्तान का का ए श्रेणी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) का कुख्यात आतंकी समीर भाई उर्फ उस्मान और कुलगाम का स्थानीय तारिक अहमद मीर शामिल है।मुठभेड़ स्थल से एक अमेरिकन एम 4 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुलगाम में मारे गए दोनों दहशतगर्द विभिन्न आतंकवादी हमलों में शामिल थे। दोनों ने फराह मीरबाझर में पुलिस अधिकारी खुर्शीद अहमद की हत्या और अखरान मीरबाजार में सरपंच आरिफ अहमद पर हमला भी किया था।
पुलवामा (Pulwama) के कंगन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों(2 Terrorists को मार गिराया गया है। एक डोडा के रहने वाले एक आतंकी को मौके से गिरफ्तार से किया गया है,जबकि मारे गये एक आतंकी की शिनाख्त लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के शीर्ष कमांडर जाहिद नजीर भट उर्फ जाहिद टाइगर के रूप में हुई है, वह द्राबगाम (पुलवामा) का रहने वाला था। जबकि मारा गया दूसरा आतंकी पाकिस्तानी (Pakistani Terrorist )था । जीवित पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त धरा पोस्ता डोडा निवासी फिरदौस अहमद टक के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए आतंकी नागरिकों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल थे। आतंकी जाहिद नजीर लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर था और मई 2017 से सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल से दो एके सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?