प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने रविवार को देश के ग्रामीणों के लिए स्वामित्व योजना( Svamitva scheme) लॉन्च की। उन्होंने इस योजना को ग्रामीण भारत के लिए बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है।
इसका एक लाख परिवारों को फायदा मिला है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी( PM Modi ) ने कहा कि संपत्ति कार्ड ( Property card )मिलने पर आज लाभार्थी सबसे ज्यादा खुश होंगे। आज की शाम उनके लिए खुशियों की शाम है, नए सपने बुनने का समय है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले सत्ता में बैठे लोग बड़े-बड़े वादे किया करते थे लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। मुझसे गरीब, दलितों के लिए जितना हो सकेगा मैं उनका काम करूंगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi )ने कहा कि यह योजना देशभर के गांवों में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी।इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण घरेलू मालिकों को ‘रिकाॅर्ड ऑफ राइट्स’ प्रदान करना और प्राॅपर्टी कार्ड जारी करना है। पीएम ने कहा कि आज जिन एक लाख लोगों को अपने घरों का स्वामित्व पत्र या प्रॉपर्टी कार्ड( Property card ) मिला है, जिन्होंने अपना कार्ड डाउनलोड किया है, उन्हें मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुझे बहुत खुशी है कि आज इतना बड़ा काम उस दिन हो रहा है, जब भारत के दो-दो महान सपूतों की जन्म जयंती है।एक भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण और दूसरे भारत रत्न नानाजी देशमुख है।
पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान में आज देश ने एक और बड़ा कदम उठा दिया है। स्वामित्व योजना( Svamitva scheme) , गांव में रहने वाले हमारे भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मदद करने वाली है।
आज हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हजारों परिवारों को उनके घरों के कानूनी कागज सौंपे गए हैं। और अगले तीन-चार साल में देश के हर गांव में, हर घर को इस तरह के प्रॉपर्टी कार्ड( Property card ) देने का प्रयास किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?